फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, टीकरी के ढाई सौ घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-टीकरी कस्बे में बिजलीघर के पास रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और उपकरण चोरी किए
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने बिजलीघर के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को उखाड़ कर तेल और उपकरण चोरी कर लिए। इससे कस्बे के ढाई सौ घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में रहने वाले याेगेश, उपेंद्र ने बताया कि बिजलीघर के पास पट्टी छीजाना में 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार रात करीब एक बजे चोरों ने ट्रांसफार्मर उखाड़कर तेल चोरी कर लिया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। ट्रांसफार्मर से कस्बे के 250 से अधिक घर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ट्रांसफार्मर में चोरी का प्रयास किया गया था। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर योगेश, उपेंद्र, विकास, शिव चरण, विष्णु, रमन, सौरभ शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें