- डाकघर में पासबुक में एंटी से लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डाकघर में खाता खुलवाने से लेकर पासबुक में एंट्री कराने और रजिस्ट्री के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डाकघर में खाता खुलवाने और पासबुक में एंट्री कराने के लिए आने वाले लोगों को यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी अधिकारी आए हुए है, कल आना। इससे डाकघर में आए लोगों को बिना काम कराए ही निराश होकर लौटना पड़ा।
----
कल खुलेगा खाता
डाकघर में खाता खुलवाने के लिए आई थी, काफी देर इंतजार करने के बाद डाकघर के कर्मचारी ने यह कहकर लौटा दिया कि आज अधिकारी आए हुए है, खाता खुलवाने के लिए कल आना। - कौशर, कोर्ट रोड
----
समय पर नही किया जाता काम
कृषि विभाग की ओर से सम्मान निधि संबंधित कोई डाक आई थी, उसी के बारे में पता करने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं। डाकघर के कर्मचारी समय पर कोई काम नहीं करते है। - कृष्ण, बाघू
---
एंट्री के दो सप्ताह से लगा रहा चक्कर
डाकघर में उसका और उसकी पत्नी का बचत खाता है। पिछले दो सप्ताह से पत्नी की पास बुक में एंट्री कराने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। कभी प्रिंटर खराब तो कभी अधिकारी के आने का बहाना बनाया जा रहा है। - सतीश सिसाना
---
गोंद तक की सुविधा नहीं
डाकघर में रजिस्ट्री करने के लिए आया था, मगर गोंद नहीं मिला। बाहर से लिफाफे पर गोंद लगाकर देने पर अब रजिस्ट्री को लकड़ी के बॉक्स में पैक कर लाने के लिए कहा गया है। दो घंटे से रजिस्ट्री के लिए इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। - विकास कुमार, गौना।
---
लोग तो ऐसे ही कहते है, डाकघर में सभी कार्य समय से कराए जा रहे है। शुक्रवार को मेरठ से कुछ सामान आया था, डाकघर के कर्मचारी उसमें व्यस्त होने के कारण कुछ समय के लिए कार्य प्रभावित रहा था। - अशोक शर्मा, डाक मास्टर