फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की घटना पर अंकुश न लगाने पर दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के जंगल में लगातार हो रही गोकशी की घटना पर अंकुश न लगाने पर बोहला चौकी पर तैनात दरोगा अखिलेश दाव को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
कोताना, एदलाहाबाद सहित अन्य गांवों के जंगल मेें गोकशी की लगातार घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। दो दिन पूर्व भी एदलाहाबाद गांव के जंगल में गोकशी की घटना हुई। ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और इसकी शिकायत एसपी नीरज जादौन से की थी। एसपी ने इसकी जांच सीओ युवराज सिंह को सौंपी। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को एसपी नीरज जादौन ने बोहला चौकी पर तैनात दरोगा अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया। सीओ ने बताया कि गोकशी की घटना पर अंकुश न लगाने और विभागीय कार्यों में रुचि न दिखाने पर दरोगा के खिलाफ एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूूटी से गैर हाजिर मिलने पर हेड कांस्टेबल निलंबित
बड़ौत। हेड कांस्टेबल चतर सिंह 10 मई को पुलिस लाइन से हवालात में ड्यूटी लगाई गई थी। मगर, वह गैर हाजिर मिला था। इसके बाद एसपी ने चतर सिंह को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें