-वरीयता के आधार पर गलत पदोन्नति करने का आरोप लगाया, अफसरों ने समझाने का प्रयास किया
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। अफसरों पर गलत ढंग से पदोन्नति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कर्मी संजय कुमार बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर आए अफसरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी ने भूख हड़ताल समाप्त नहीं की। रेलवे कर्मी का कहना है कि मांगें माने जाने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मी संजय कुमार ने बताया कि वह ट्रैकमैन पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उसके साथ बड़ौत रेल खंड के करीब 50 वरिष्ठ कर्मी काम करते हैं। आरोप लगाया कि पूरी टीम में सबसे जूनियर होने के बाद भी उसकी पदोन्नति कीमैन पद पर कर दी गई। इसकी शिकायत करने के बाद भी अफसरों ने समाधान नहीं कराया। संजय ने पदोन्नति वापस कराने और दूसरे वरिष्ठ कर्मी की पदोन्नति कराने की मांग की। रेलवे कर्मी संजय ने बताया कि पदोन्नति वापस होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसमें रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि नियमानुसार पदोन्नति की गई है। कर्मी से बातचीत की गई तो उसने ट्रैकमैन पद पर वापस काम करने की बात कही, उससे लिखकर मांगा गया है। इसके बाद उसकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।