फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्किल रेट की आपत्तियों का हुआ निस्तारण, बदलाव की तैयारी

Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर आई 69 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। इन पर कई दिन तक चली सुनवाई के बाद निस्तारण किया गया और अब मामूली बदलाव के साथ सर्किल रेट को लागू करने की तैयारी कर दी गई है। इसके लागू होते ही लोगों को जमीन खरीदने के लिए ज्यादा स्टांप लगाने होंगे।
विज्ञापन


यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह आसमान पर पहुंच गए। मगर सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए। इसको देखते हुए ही बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तीनों तहसील क्षेत्रों के नए सर्किल रेट की सूची पंद्रह दिन पहले जारी की गई।
इसके साथ ही इस पर आपत्ति मांगी गई। खेकड़ा में 38 और बड़ौत में 28, बागपत में तीन की आपत्तियां आई, जिन पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने सुनवाई शुरू की। इनमें बागपत व बड़ौत की आबादी के आसपास छोटे भूखंड पर कृषि भूमि के रेट न लिए जाने की आपत्ति को सही माना गया। क्योंकि छोटे भूखंड पर शहरों के पास खेती नहीं होती है और उनका केवल आवासीय के लिए इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा सांकरौद गांव के काफी लोग गांव में काफी विकास होने की बात कहते हुए सर्किल रेट दोगुना करने के लिए अड़े हुए है। मगर इसको सही नहीं माना गयाा है। वहां के बैनामों को देखा गया, मगर जमीनों के दोगुने रेट वाली बात सामने नहीं आई।
अपर महानिरीक्षक निबंधक शचि कुमारी ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई के बाद रिपोर्ट तैयार हो गई है और अब मामूली बदलाव के साथ नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी की गई। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद उसके आधार पर जमीन खरीदने के लिए ज्यादा स्टांप लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें