फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधायक के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाली, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने भाजपा विधायक योगेश धामा के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखकर पोस्ट कर दी। इस पर विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि गौरव यादव ने साइबर थाने में रिंकू जाट, राजू धामा, विशाल यादव और सुमित जाट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


साइबर थाने में दी तहरीर में विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव ने बताया कि भाजपा विधायक योगेश धामा दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और अब फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही हैं। कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर विधायक के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर रहे हैं और गलत आरोप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू जाट, राजू धामा, विशाल यादव और सुमित जाट के नाम से बनी आईडी से लगातार ऐसी पोस्ट अपलोड कर विधायक की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी साइबर पुलिस को सौंपे। उन पोस्ट में आपत्तिजनक शब्द भ्रष्टाचारी, इस बार इसको टिकट नहीं मिलने पर यह कहां जाएगा, इसको बेहटा पहुंचा देंगे आदि लिखा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें