नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में जयंत के मंत्री बनने पर रालोद समर्थकों में खुशी की लहर दाैड़ गई। जयंत के मंत्रीपद की शपथ लेते ही मेरठ में मिठाई बांटी गई। पटाखे छोड़े गए और आतिशबाजी की गई।
मेरठ में खुशी मनाते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर संजीव आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई बांटी। उधर, रालोद के पार्टी कार्यालय पर हवन किया गया।
इस मौके पर सुबोध राणा, गौरव बड़ौत, रामकुमार चेयरमैन, सचिन राणा, कुलदीप तोमर, जितेंद्र कंडेरा, जितेंद्र मलिक, मिंटू आदि शामिल रहे। उधर, रालोद कार्यकर्ताओ ने रंछाड़, बिनौली, बरनावा, गलेहता, जिवाना, सिरसली आदि गांव में ढोल नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी मनाई।