फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षकों के खाते में पहुंचेगी पारिश्रामिक राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों और बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को पारिश्रमिक राशि के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत पारिश्रमिक राशि सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। विभाग की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का खाता नंबर सहित विस्तृत विवरण की फीडिंग चल रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 71 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों तथा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को पारिश्रमिक के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पहले मैनुअल तरीके से ही कक्ष निरीक्षकों तथा परीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता था। इससे तमाम तरह की परेशानी आती थी। विभाग की नई व्यवस्था के तहत कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों के पारिश्रमिक की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
शासन ने माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्य को विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का विवरण विभाग के वेबसाइट पर अप लोड करने के साथ ही प्रिंट आउट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें जमा करने का निर्देश दिया। इसी सूची के आधार पर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। अब शिक्षकों का विवरण ऑनलाइन होने से गड़बड़ी पर विराम लगना तय माना जा रहा है। इसके अलावा इसी सूची के आधार पर कापियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

इस बाबत डीआईओएस सर्वेश कुमार का कहना है कि इस समय फींडिग का कार्य चल रहा है, ताकि ड्यूटी के हिसाब से उनके खातों में पारिश्रमिक राशि भेजी जा सके। उन्होंने बताया विगत वर्ष का यमुना इंटर कॉलेज में हुए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों का पारिश्रमिक भुगतान नहीं मिला तो इस संबंध में पैसे मांगे गए हैं, 31 मार्च से पहले ही उन्हें भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें