फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षा में एक माध्यम से ही प्रश्नपत्र प्रिंट करवा सकेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई ने पत्र जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को दिए निर्देश
विज्ञापन

- फिलहाल अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम में भी प्रश्नपत्र करवाया जा रहा है उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई की पहले चरण की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र छपवाने की जिम्मेवारी इस बार स्कूलों को ही दी गई है, लेकिन स्कूलों की ओर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र छपवाकर विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं। किंतु अब अगली परीक्षाओं में वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। सिर्फ एक ही माध्यम में प्रश्न पत्र छपवाकर विद्यार्थियों को देने होंगे। यानि, हिंदी माध्यम के विद्यार्थी को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम का ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई की ओर से स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें करीब 31 सीबीएसई स्कूलों के लगभग 8150 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि इस बार नई व्यवस्था के तहत सीबीएसई की ओर से परीक्षा के तुरंत बाद ही उत्तर पुस्तिका की जांच की जा रही है, जिसके परिणाम की शीट बनाकर भी बोर्ड को भेजी जाती है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को भी डाक द्वारा विभाग को भेजा जा रहा है। इस बार बोर्ड की ओर से ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वायड भी स्थानीय लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि स्कूलों को विद्यार्थियों द्वारा चुने गए माध्यम के आधार पर प्रश्न-पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले टर्म में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में प्रश्न-पत्र दिए गए थे। उत्तर-पुस्तिका की रोजाना जांच कर परिणाम की शीट बनाकर बोर्ड को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें