फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रेस कोड में नजर आएंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक और परिचालकों को मिलेगा वर्दी का कपड़ा
विज्ञापन

होली से पहले कपड़ा मिलने की उम्मीद, मांगा गया कर्मियों का डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अब रोडवेज के कर्मी ड्रेस कोड में नजर आएंगे। चालक परिचालकों को वर्दी का कपड़ा और पांच सौ रुपये की राशि सिलाई के लिए प्रदान की जाएगी। होली से पहले बड़ौत डिपो के कर्मियों को कपड़ा उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी कर्मियों का डाटा मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि बड़ौत डिपो के तहत 77 निगम व 45 अनुबंधित बसें संचालित है। अब डिपो अपने कर्मियों को ड्रेस कोड देने की कवायद में जुट गया है। दो हाफ शर्ट के लिए साढ़े चार मीटर कपड़ा, एक हॉफ शर्ट के लिए ढाई मीटर कपड़ा, दो पैंट के लिए ढाई मीटर कपड़ा दिया जाएगा। पांच-पांच सौ रुपये तीन शर्ट और दो पैंट की सिलाई के लिए मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्दी न पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना
बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि जो चालक परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी पर आएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बताया कि चालक परिचालकों को वर्दी के लिए कपड़ा और राशि प्रदान करने की कवायद चल रही है। जल्द कपड़ा वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें