बागपत। जिले से भेजे गए 59 सैंपल की जांच नेगेटिव मिली है। अस्पताल में भर्ती चार कोरोना पॉजिटिव में दो ठीक हो गए हैं। अस्पताल से अब तक कुल 14 कोरोना पॉजिटिव डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
जिले में संक्रमण का बृहस्पतिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव 16 लोगों में 14 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब मेरठ में जिले के दो पॉजिटिव भर्ती हैं। अब तक कुल सैंपल 742 लिए गए हैं। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि 73 रिपोर्ट लंबित है।