बड़ौत/खेकड़ा। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने नगर के स्क्रीनिंग सेंटरों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। सेंटरों पर ठहराए गए लोगों से बातचीत की। बृहस्पतिवार को डीएम ने चौधरी केहर सिंह, दिव्या पब्लिक स्कूल, जेएस मैरिज होम का निरीक्षण किया। जमातियों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने व अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोते हुए सैनिटाइज करते रहने के लिए कहा। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। उधर, डीएम और एसपी ने नगर के औचक निरीक्षण के दौरान नगर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ देखी तो उन्होंने नाराजगी जताई। पुलिस को सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। खेकड़ा में भी पुलिस को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।