फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
मुठभेड़: बागपत जिले के छपरौली के हलालपुर-रठौड़ा मार्ग पर मुठभेड में गोली लगने से घायल हुआ पचास हज? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रालोद नेता देशपाल बदरखा की हत्या की वारदात में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बादल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर रहा भाग रहे इनामी के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बादल कुख्यात सुनील राठी गैंग का शॉर्प शूटर हैं। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक छपरौली संजीव कुमार और कांस्टेबल मनोज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और कांस्टेबल दीपक खारी घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को छपरौली पुलिस और एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में इनामी को दबोचा गया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे हलालपुर से रठौड़ा मार्ग पर बाइक सवार संदिग्ध युवक गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में जवाबी पुलिस फायरिंग में सुनील राठी गैंग का शार्प शूूटर 50 हजार रुपये का इनामी मूल रूप से मलकपुर और वर्तमान में कांशीराम कॉलोनी बड़ौत में रह रहा शातिर बदमाश बादल पुत्र बबलू उर्फ रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से अभियुक्त बादल घायल हो गया हैं। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक थाना छपरौली संजीव कुमार और कांस्टेबल मनोज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। फायरिंग में कांस्टेबल दीपक खारी भी घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध एक 32 बोर का पिस्टल व 01 तमंचा 315 बोर मय खोखा और एक मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद हुई। गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बादल के खिलाफ चार मुकदमे पंजीकृत हैं।
सुनील राठी के इशारे पर की देशपाल बदरखा की हत्या
छपरौली। थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक देशपाल खोखर (55) की हत्या कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की। बादल मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर सौरभ उर्फ गोली रठौड़ा को गिरफ्तार किया। जिस दिन पुलिस ने सौरभ को पकड़ा, तब मुठभेड़ के दौरान बादल पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन

क्या था मामला
छपरौली। रालोद नेता देशपाल बदरखा की सात जुलाई को ईंट भट्ठे पर गोली मारकर हत्या की। वारदात में तीन शॉर्प शूटर शामिल रहे। बदरखा गांव में खनन पट्टा सुनील राठी के परिचित का है। खनन पट्टे का रास्ता देशपाल खोखर के परिवार की जमीन से होकर जा रहा है। देशपाल ने रास्ता देने से इंकार कर दिया था। इसी पर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद सुनील राठी के इशारे पर सौरभ उर्फ गोली और बादल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ईंट भट्ठे पर देशपाल की हत्या की।

मुठभेड के दौरान घायल हुआ पुलिसकर्मी।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें