फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों की केयर टेकर का मानदेय रोकने पर 16 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की केयरटेकर का मानदेय देने में ग्राम पंचायत सचिवों की तरफ से लापरवाही बरती गई। शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने 16 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की हरेक ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। जिनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दी गई थी। जिले की 16 ग्राम पंचायतों में तैनात केयरटेकर ने डीपीआरओ से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की थी। जिस पर डीपीआरओ ने ंबागपत, बिनौली व खेकड़ा ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन में केयरटेकर का मानदेय जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों को हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए। उधर, डीपीआरओ अमित त्यागी का कहना है कि तीन दिन में मानदेय व स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इन ग्राम पंचायतों में नहीं दिया मानदेय
बागपत ब्लॉक की ढोडरा, जाफराबाद नंगला, ब्राह्मण ढोडरा, शिकोहपुर, बिनौली ब्लॉक के बोपुरा, चंदायन, फखरपुर, शेखपुर, गल्हैता, नंगला रवा, सिरसल दरकावदा, शाहजहांपुर, आनंदपुर उर्फ बंदपुर, भैड़ापुर, गोठरा, विनयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें