फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौचपुरा बिजलीघर से जुड़ेगे फतेहपुर और बुढेड़ा बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फतेहपुर और बुढ़ेड़ा गांव के बिजलीघरों को बुधवार को कस्बा अमीनगर सराय के बिजलीघर से हटाकर बिलौचपुरा से जोड़ा जाएगा। जिसके चलते फतेहपुर व बुढ़ेड़ा गांव के बिजलीघरों से जुड़े 14 गांवों में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक छह घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

एक्सईएन अमर सिंह व एसडीओ गोपाल ने बताया कि बिलौचपुरा में 132 केवीए के नए बिजलीघर का निर्माण पूरा हो गया है। बुधवार को अमीनगर सराय बिजलीघर से जुड़े फतेहपुर और बुढ़ेड़ा बिजलीघर को बिलौचपुरा से जोड़ा जाएगा। जिसके चलते दोनों बिजलीघरों से जुड़े, बुढेड़ा, ओसिक्का, दौझा, पदड़ा, चोपड़ा महेशपुर, कर्मअलीपुर गढ़ी, नंगला जाफराबाद, ढोढरा, फतेहपुर, शोभापुर, खिंदौड़ा, ग्वालीखेड़ा, बिलौचपुरा गांव में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें