फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राशन दुकान आवंटन की जांच के लिए नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बसौद गांव में राशन की दुकान आवंटन को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत सहित कई लोगों को जांच के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने सोमवार को कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बसौद गांव में भाजपा के मंडल महामंत्री एवं ग्राम पंचायत सदस्य रिंकू गुप्ता व सुनील कुमार ने राशन की दुकान के प्रस्ताव का विरोध किया था और इसमें फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए डीएम, मंडलायुक्त व मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत कर जांच करने की मांग की थी। दुकान आवंटन को लेकर बढ़ते विवाद के बाद डीएम अस्मिता लाल के आदेश के बाद डीपीआरओ नितिन कुमार ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने एडीओ पंचायत, सचिव, प्रधान, राशन डीलर राकेश कुमार, दिनेश कुमार व शिकायतकर्ता रिंकू गुप्ता व सुनील कुमार को विकास भवन स्थित कार्यालय में दोपहर बारह बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें