काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंट्रोल एक्ट 2016 के विरोध में यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर और ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर वाहनों से राशन को नहीं उतरवाया। उन्होंने बताया विभागीय कर्मचारी अवकाश के दिन भी कार्य करते हैं, इसके बाद भी एक्ट 2016 लगाकर उनका शोषण किया।
शनिवार को राशन गोदाम के अधिकारी और कर्मचारियों ने यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर और ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर पर कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने वाहनों से राशन को नहीं उतरवाया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया सरकार द्वारा उन पर जबरन कंट्रोल एक्ट 2016 थोपा जा रहा है।
इस एक्ट को लागू करके उन पर नाजायज रूप से दबाव डाला जाएगा। अवकाश के दिन में भी अपने ड्यूटी का निर्वहन कराते हैं, इसके बाद भी इस तरह का कानून थोपा जा रहा है। उन्होंने सरकार कंट्रोल एक्ट 2001 को लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर पूर्व में कार्य किया।
उन्होंने बताया 21 से 25 से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार रहेगा। इसमें संदीप तोमर, दीपांशु यादव, अंकित यादव हड़ताल पर रहे। लेबर समसुद्दीन, अहमद, सरफराज, कृष्णपाल, धर्मपाल, ब्रजपाल, देव ने बताया वाहनों से राशन उतार कर विभाग की ओर से उनको मजदूरी मिलती है, लेकिन हड़ताल उन्हें परेशानी हुई है।