फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर नहीं रही व्यवस्था, हंगामा जारी

Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दाहा स्थित केनरा बैंक के बाहर लगी लोगो की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में बैंकों में हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कर्मचारियों पर साठगांठ कर बिचौलियों को रुपये देने के आरोप लग रहे हैं। पेंशन और वेतन लेने वाले भी घंटों लाइन में खड़े रहे। छात्र को फीस के लिए कैश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद जो हालत बिगड़े हैं सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बैंकों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है। सरकारी महकमे के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। 
पेंशन के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। बैंक कर्मचारियों को कैश न देने का आरोप लगाया जा रहा है। दाहा गांव स्थित केनरा बैंक के कर्मचारियों पर कैश न देने का आरोप लगाया गया। बताया कि सुबह चार बजे लाइन में लग जाते है, लेकिन 12 बजे तक ही कैश खत्म होने का पंफलेट चस्पा करवा दिया जाता है। 
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। तीन दिन से लाइन में खड़े हैं, लेकिन रुपये नहीं मिल रहा है। यह ही हालत कलक्ट्रेट के सिंडिकेट बैंक के रहे। रुपये लेने के लिए सुबह ही उपभोक्ता जुट गई, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें कैश नहीं मिला। हाईवे पर स्थित काठा और सरूरपुर गांव में सिंडिकेट बैंक के बाहर लोगों ने हंगामा किया। कर्मचारियों पर कैश न देने का आरोप लगाया। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेजों में फीस जमा नहीं हो पा रही है। जिस कारण उन्हें बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है। बैंकों के बाहर लाइन में छात्र कैश लेने के लिए जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें