फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में नहीं एक भी गोवंश, हड़पा जा रहा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए किया हंगामा
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जांच का आश्वासन देकर किया मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौनमाना गांव स्थित गोशाला में एक भी पशु न मिलने पर भारतीय गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जब गोशाला में एक भी गोवंश नहीं है तो शासन की ओर से मिलने वाला बजट क्यों किया जा रहा है। उन्होंने बड़ौत-कोताना मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन देकर मामला शांत किया। भारतीय गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को शिकायत मिली रही थी कि जौनमाना गांव स्थित गोशाला से गोवंशों को जबरन निकाला जा रहा है और उनके नाम पर शासन से मिलने वाली धनराशि को डकारा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर मौके पर पहुंचे तो गोशाला में एक भी गोवंश नहीं था। गोशाला की दीवार भी टूटी हुई थी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधान सहित विभागीय अफसरों व कर्मचारियों पर गोवशों की देखरेख में अनदेखी का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि जब गोशाला में गोवंश ही नहीं है, फिर हर माह शासन द्वारा दी जा रही धनराशि क्यों ली जा रही है।
मामला बढ़ता देख सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से वायदा किया गया शुक्रवार सुबह तक सभी पशु गोशाला में वापस बुला लिया जाएगा। आक्रोश जताने वालों में जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला महामंत्री अनुराग मोहन जैन, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार, जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर, जिला महामंत्री अनुराग जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, जिला उपाध्यक्ष सोभी मलिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिकायत प्राप्त हो रही थी कि गोशाला में एक भी गोवंश नहीं है। मौकेेेे पर जाकर देखा गया तो मौके पर एक भी गोवंश नहीं था। यह मामला गंभीर है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रमेश चन्द्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन

प्रधान से ली जाएगी जानकारी
बीडीओ राहुल वर्मा का कहना था कि मामला गंभीर है। इस मामले में प्रधान सहित गोशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारी से जानकारी ली जाएगी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें