बागपत/बड़ौत। कोविड-19 के लिए पुलिस के नोडल अधिकारी डीआईजी एलआर कुमार और डीएम शकुंतला गौतम ने बड़ौत कंटेंनमेंट क्षेत्र ठाकुरद्वारा मोहल्ला, महावीर रोड का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों को अनावश्यक रूप से अपने घर से बाहर ना निकले के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने लोगों को समय-समय पर साबुन से हाथ साफ करने या सैनिटाइज का प्रयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि डोर टू डोर सर्विसलांस अभियान चल रहा है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय की टीमें साफ-सफाई का सभी विशेष ध्यान रख रही है। कोई भी चीज खुले में ना रखें व कहीं भी पानी एकत्रित ना होने दे। संचारी अभियान महत्वपूर्ण अभियान है। बृहस्पतिवार से 12 जुलाई तक डोर टू डोर विशेष सर्विसलांस अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने खांसी बुखार होने पर तत्काल कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य विभाग की टीम या आशा को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दें, ताकि पीड़ित को उपचार किया सकें। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय , डॉक्टर दीपा उपस्थित रहे।