फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ही निकाला मोनिका का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ही निकाला मोनिका का हत्यारा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव की मोनिका हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी अनित कुमार के मुताबिक पति ने ही मोनिका की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अनैतिक संबंधों को हत्या का कारण बताया गया है।
27 जून को अलावलपुर गांव के जंगल में रेलवे लाइन के पास एक महिला का जला हुआ शव मिला था। 29 जून को मृतका की शनाख्त लुहारी गांव की मोनिका के रूप में हुई थी। इसके बाद मोनिका के परिजनों ने उसके पति राजीव पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी अनित कुमार के मुताबिक आरोपी राजीव को गांव से ही गिरफ्तार लिया गया। पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि दो साल से मोनिका का प्रेम-प्रसंग एक युवक से हो गया था। उसे पता चला तो उसने प्रेमी से दूरी बनाने के लिए कहा। मगर, मोनिका नहीं मानी और पांच माह पूर्व अपने मायके लुहारी आ गई थी। एएसपी के मुताबिक इसी विवाद के चलते उसने मोनिका की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दबाया गला, फिर मारी गोली, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव
बड़ौत। पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि समाज में बदनामी होगी, इसलिए मोनिका की हत्या कर दी। 26 जून को राजीव बाइक पर लुहारी गांव पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों से माफी मांगते हुए मोनिका को ले जाने के लिए राजी कर लिया। शाम पांच बजे वह मोनिका को लेकर बाइक से हिलवाड़ी गांव के लिए चल दिया। दिन होने के कारण वह मोनिका को इधर-उधर घुमाता रहा और रात के समय घर चलने की बात कही। मोनिका भी उसकी बातों में आ गई। रात साढ़े आठ बजे औसिक्का रेलवे अंडरपास के पास उसने लघु शंका होने की बात कहकर बाइक को रोक लिया और मोनिका का गला घोट दिया। वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह कुछ ही दूर अपने नलकूप पर पहुंचा और वहां से तमंचा और बोतल में ट्रांसफार्मर का तेल ले आया। उसने मोनिका के जिंदा होने के शक में उसे पहले दो गोली मारी और फिर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें