बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते नोडल अधिकारी एम देवराज व डीएम
- फोटो : BAGHPAT
बैठक में अनुपस्थित रहे राज्य निर्माण निगम, सड़क व सिंचाई अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन और बागपत के नोडल अधिकारी एम देवराज ने कलक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस, बाढ़ राहत, कोविड-19 और विकास कार्यों व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य निर्माण निगम, सड़क व सिंचाई विभाग के अभियंता के बैठक में अनुपस्थित होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को त्योहारों पर सतर्कता बरतने और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मेरठ-बागपत रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने व खेकड़ा से दिल्ली मार्ग के बराबर सर्विस रोड बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने डीपीआरओ को सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवनों का निर्माण के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के अंतर्गत कार्य की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त दुकानों कर आवंटन कर त्योहार से पूर्व अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन के लिए तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस (पोषण अभियान), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गो-आश्रय स्थल, संरक्षित गोवंश व सहभागिता योजना से सुपुर्दगी कराने और गोशाला केंद्रों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। बीएसए को विद्यालयों में शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में डीएम राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह, पीडी विद्या नाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।