फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाईयों के स्टॉक की जानकारी न देने पर नोडल अधिकारी ने पशु चिकित्सकों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा के स्टॉक की जानकारी न देने पर भड़के नोडल अधिकारी
विज्ञापन

बागपत। नोडल/अधिकारी ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने निर्माण कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति व विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्टॉक दवाई की सही जानकारी न देने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि आवासीय व अन्य निर्माणाधीन कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोडल अधिकारी ने सरकारी कार्यालयों को बिजली का बिल समय पर जमा करने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी से सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवनों के निर्माण की जानकारी ली। डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 221 सामुदायिक शौचालयों और 113 पंचायत भवनों के सापेक्ष 60 पंचायत भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने सत्यापन के उपरांत ही नए प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण के लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त सात दुकानों का प्रस्ताव कराकर आवंटन करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस (पोषण अभियान), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को क्रियान्वयन के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना सहित अन्य किसान परक योजनाओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र पर सूचना पट लगाने और केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट लगाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्टॉक दवाई की सही जानकारी न देने पर नाराजगी व्यक्त की। बीएसए से विद्यालयों में कायाकल्प के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, पीडी विद्यानाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें