फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के साथ अभी कोई डील फाइनल नहीं हुई : जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर उठ रहे सवालों पर साफ की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील फाइनल नहीं हुई है। मेरा पहले केवल इतना ही बयान आया था कि जब व्यापार में विस्तार होगा तो वेल्यू चेन में किसानों की गिनती बढ़ेगी। साथ ही उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। वह बृहस्पतिवार को बागपत में कई कार्यक्रमों में पहुंचे थे।
जयंत ने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई फसल नहीं है, जिसका भारत मुकाबला नहीं कर सकता। आज भी निर्यात होता है। उन्होंने बागपत के रटौल आम का जिक्र करते हुए कहा कि क्या वह अमेरिका और यूरोप के बाजार में जा सकता था। जब शून्य प्रतिशत के शुल्क पर यहां के रटौल के आम के लिए यूरोप ने दरवाजे खोल दिए। इसलिए भारत एक वैश्विक ताकत है और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी ताकतें भारत के साथ करार करना चाहती हैं।
विज्ञापन

इससे बेहतर संभावनाएं हमारे मजदूर, काश्तकार, एमएसएमई और किसान सभी के लिए बन रहे हैं। वहीं अमेरिका से डील को लेकर विपक्ष और कुछ किसान संगठन लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारत के किसानों और डेयरी प्रोडक्ट्स को भारी नुकसान होगा। इसलिए भी जयंत ने यह साफ किया कि इससे किसानों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

-रालोद के साथ एनडीए के प्रत्याशी को जिताने लिए कार्य करें
चौधरी जयंत सिंह ने मलकपुर में सभा के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेता व कार्यकर्ता तैयारी करें। रालोद के साथ ही एनडीए के चुनाव चिह्न वाले प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें