फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबी मोनी का सुराग नहीं, परिजन मायूस

विज्ञापन
बागपत यमुना में मोनी का शव न मिलने पर मायूस होकर वापस आते गोताखोर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नाव हादसे में यमुना में डूबी किशोरी मोनी का सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दिनभर तलाश की। नदी में पानी बढ़ जाने के कारण सर्च अभियान में परेशानी भी उठानी पड़ी। एसडीएम रामनयन का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नाव हादसे में देशराज मोहल्ले के रुग्घे की बेटी 16 साल की मोनी यमुना में डूब गई थी। तभी उसे उसे तलाश करने के लिए अभियान चल रहा है। रविवार को भी एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दिनभर तलाश की। सैकड़ों लोग और परिजन यमुना नदी के किनारे पर डटे रहे। सुभानपुर, पाली और काठा में भी तलाश की गई। एसडीआरएफ की टीम ने वजीराबाद तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम रामनयन का कहना है कि हर हालत में किशोरी की तलाश की जाएगी। रविवार शाम को अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है, लेकिन सोमवार सुबह से फिर अभियान चलेगा।
परिजन मायूस, बिटिया का इंतजार
बागपत। नाव हादसे में डूबी मोनी के नहीं मिलने के कारण परिजन मायूस हैं। परिवार अपनी बेटी का इंतजार कर रहा है, लेकिन नाउम्मीदी हावी होने लगी है। घर पर मातम है। चूल्हा नहीं जल रहा है। परिवार प्रार्थना कर रहा है कि उनकी बेटी मिल जाए।
विज्ञापन

क्या था मामला
बागपत। बृहस्पतिवार को यमुना नदी के दूसरे किनारे से बागपत नाव में सवार होकर 14 लोग लौट रहे थे, इस बीच नाव पलट गई। जिनमें आसपास के किसानों ने नौ लोगों को बचा लिया था, जबकि नसरीन और राजेश की मौत हो गई थी। अभी मोनी का सुराग नहीं लग सका है। तभी से एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।

बागपत यमुना में लापता हुई मोना का फाइल फोटे- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें