फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में नितिन और कशिश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो नंबर 11केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर डा़ॅ सुनील तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नितिन ने पहला, अभिजीत ने दूसरा, सागर ने तीसरा स्थान और बालिका वर्ग में कशिश ने पहला, अनुष्का ने दूसरा, दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नितिन ने पहला, कृष ने दूसरा, दीपक ने तीसरा और बालिका वर्ग में दीपा ने पहला, कशिश ने दूसरा, वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के गोला फेंक में अभिजीत ने पहला, हर्षित ने दूसरा, सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला, अनुष्का ने दूसरा, कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नितिन ने पहला, वंश ने दूसरा, विशाल ने तीसरा और बालिका वर्ग में दीपा ने पहला, शिवानी ने दूसरा, कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल शिक्षक डा. सुनील धीमान, मनोज कुमार, शेलेंद्र तोमर, गोपेश्वरदत्त, भूपेश कुमार, सूर्यदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें