-दूसरी तरफ तेजी से शुरू किया जा रहा कार्य, लोगों को आवागमन में मिलेगा लाभ
- छह माह से लोग सर्विस रोड बनने का कर रहे थे इंतजार
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग पर ओवरब्रिज के एक तरफ सर्विस रोड बनकर तैयार हो गई है। दूसरी तरफ बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बिनौली मार्ग पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है, जिनसे वाहनों का संचालन जारी है। ब्रिज से वाहनों काे शुरू हुए करीब छह माह हो गया है, मगर अभी तक इसके दोनों तरफ सर्विस रोड नहीं बनाई गई थी, जिसे बनाने के लिए लोग मांग उठा रहे थे। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ब्रिज के एक तरफ सर्विस रोड बनकर तैयार हो गई है। दूसरी तरफ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके बनने का काम पूरा हो जाएगा। दोनों तरफ सर्विस रोड तैयार होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दुकानदारों को भी धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी।
वर्जन
बिनौली मार्ग पर ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने का कार्य चल रहा है। लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही दोनों तरफ रोड बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे