एआरटीओ द्वारा पकडे गए खेकड़ा तहसील में खडे़ ओवरलोड ट्रक।
- फोटो : KAHKRA
ओवरलोडिंग के मामले में नौ ट्रकों को किया सीज
खेकड़ा। एआरटीओ ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे एवं दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस डस्ट एवं रोड़ी से भरे नौ ओवरलोड वाहनों को सीज कर तहसील में खड़ा कराया।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। एआरटीओ ने शनिवार की सुबह टीम के साथ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे एवं दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान डस्ट एवं रोड़ी से भरे नौ ट्रक ओवरलोड पाए गए। एआरटीओ ने सभी को सीज कर दिया। सुभाष राजपूत ने कहा है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।