निवाड़ा के किसान यासीन, शेर अली, शाबू, जमील, फारूख, दिलशाद, ताज अली ने बताया कि प्लेज में पानी जाने से पौध खराब हो जाएगी। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। अगर प्रशासन की ओर से उन्हें समय रहते पानी बढ़ने की सूचना दे दी जाती है तो वह अपनी फसलों की काफी हद तक सुरक्षा कर लेते।
निवाड़ा ग्राम प्रधान के प्रति सरवर राणा ने कहा कि जिला प्रशासन को यमुना में बढ़े जल स्तर की सूचना देनी चाहिए, जिससे किसान अपनी फसलों की थोड़ी बहुत सुरक्षा कर लें। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को नौ हजार 800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसकी वजह से यमुना का जल स्तर बढ़ा है। रविवार को पानी का स्तर कम हो जाएगा।