फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां? : जन्म दिया लेकिन जीवन न दिया, मस्जिद के पास कचरे में तड़पता छोड़ा नवजात, शव को नोच रहे थे कुत्ते

Sat, 07 Dec 2024 03:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई। यहां एक मां ने शिशु का जन्म तो दिया लेकिन खुद ही उसकी जिंदगी भी छीन ली। नवजात को तड़पते हुए मस्जिद की चाैखट पर छोड़ दिया। बच्चे के शव को कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में ओसिक्का गांव में इस्लामिया मस्जिद के पास कूड़े के ढेर में शनिवार को एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नवजात को किसने फेंका? इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू करा दी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह ओसिक्का गांव में इस्लामिया मस्जिद के पास कूड़े के ढेर में नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। कुत्तों का झुंड जब शव को नोचते हुए कूड़े से बाहर लाया, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ी। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: हिंदुओं पर अत्याचार: मेरठ में फूटा हिंदू समाज का गुस्सा, जमकर प्रदर्शन-नारेबाजी, बांग्लादेश का पुतला जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए लोगों ने कुत्तों को भगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और दूसरे स्रोतों से यह जानकारी करने की कोशिश कर रही है कि शव को किसने लाकर फेंका है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें