पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा, पंडित राधेकृष्ण शर्मा, तिलकराज गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, चौधरी जयकरण सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह, प्रभात पहलवान, राजेश चौहान, राहुल शर्मा, दीपक गोयल, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, कौशल त्यागी, प्रियंका आर्या, योगेश शर्मा मनोज सिंघल मौजूद रहे। इससे पहले सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। मंडी गेट पर व्यापारी, भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। खुली जीप में जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी की गई। इस दौरान सांसद ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का भी जिक्र किया।
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, बढ़ाई जाएगी सुविधा
रेलवे के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक डीसीएम महेश यादव के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों की टीम ने विभिन्ने स्टेशनों का दौरा किया। व्यवस्थाओं को देखा। सांसद ने स्टेशनों का उच्चीकरण कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बोगियां हटाई गई हैं। इन्हें फिर से बढ़ाया जाए।
यह भी पढ़ें: खुशखबर! त्याहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई जाएंगी ये पांच 'स्पेशल ट्रेन'
- जिवाना निवासी अंकित सोलंकी ने कहा कि ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। ऐसी अन्य ट्रेन भी चलाई जाए।
- कांधला निवासी संजय कुमार ने कहा कि इस ट्रेन से हजारों लोग लाभांवित होंगे। भीड़ से कुछ राहत मिलेगी।
- गाजियाबाद निवासी सोनू ने कहा कि समय की बचत होगी और समय पर गणतव्य पहुंचेंगे।
- शामली के भभीसा गांव निवासी मेहरद्दीन ने कहा कि ट्रेनों के कोच बढ़ाना भी जरूरी है।
बागपत को मेट्रो से जोड़ने के प्रयास जारी : सत्यपाल सिंह
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले में आवागमन के साधन जितने बढ़ेंगे, उससे दिल्ली को भी लाभ होगा। यात्री रोजाना अपडाउन कर सकेंगे। निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश है कि बागपत को रैपिड रेल और मेट्रो से जोड़ा जाए ताकि दिल्ली में रहने के बजाए लोग देहात से ही अपडाउन करें। हाईवे बन जाने और मेट्रो के संचालन कराने से फायदा होगा।
ट्रेन का बदला जा सकता है समय
दिल्ली-शामली के बीच संचालित ट्रेन का समय भी बदला जा सकता है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इसे सुबह शामली से शुरू कराया जा सकता है। कुछ दिन संचालन के बाद दैनिक यात्रियों की राय लेकर वह रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रकरण को रखेंगे। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के परिसर में आयोजित सभा में भी उन्होंने यात्रियों से फीडबैक लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/