फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असारा में लड़की देखने आए रिश्तेदारों पर पड़ोसियों ने किया हमला

Fri, 27 Oct 2023 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक लाख रुपये छीनकर ले जाने का आरोप भी लगाया
विज्ञापन

फोटो 17
रमाला। असारा गांव में लड़की देखने आए रिश्तेदारों पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
असारा गांव के रहने वाले अंसार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को मेरठ से उनके पांच रिश्तेदार उसकी बहन को शादी के लिए देखने आए थे। दोपहर में सभी रिश्तेदार नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में चले गए। नमाज पढ़ने के बाद रिश्तेदार वापस आने लगे तो गली में पहले से बैठे पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वह शोर सुनकर जब गली में पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें उसके पिता ताहिर, रिश्तेदार रिजवान, नफीस, आरिफ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हमलावर उसके पिता से एक लाख रुपये छीनकर ले गए। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें