फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अधिवक्ताओं का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौत में अधिवक्ता व बागपत में अधिवक्ता के भतीजे पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के
विज्ञापन

- एसपी को कार्यालय से बाहर आकर दो दिन में आरोपी पकड़ने का आश्वासन देना पड़ा, तब शांत हुए अधिवक्ता


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता और बागपत में अधिवक्ता के भतीजे पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता भड़क गए। जिन्होंने हड़ताल कर एसपी कार्यालय पर धरना दिया। अधिवक्ताओं ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी को कार्यालय से बाहर आकर आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन देना पड़ा, तब अधिवक्ता शांत हुए।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने बताया कि अधिवक्ता आजाद धामा के भतीजे पर बागपत में जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिसमें बागपत कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप लगाया कि फरार हमलावर अधिवक्ता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा बड़ौत में अधिवक्ता ओमपाल मान के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें दो आरोपी अभी फरार हैं। जिसकी बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर चरण सिंह खोखर, सुनील पंवार, अनुज ढाका, विक्रम खोखर, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा, अरुण चौहान, नरेंद्र मान, राशिद तसलीम, अजय वर्मा, ओमपाल तोमर, श्योबीर तोमर, सुभाष तोमर, सतेंद्र खोखर, विजयपाल तोमर, दिनेश शर्मा, योगेंद्रपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें