बागपत। नवरात्र की अष्टमी पर सुख संपदा की देवी महागौरी की पूजा अर्चना के बाद रविवार को देवी रूपी कन्याओं को भोजन कराया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले। कुछ घरों में राम नवमी को व्रत खोले जाएंगे।
अष्टमी के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। माता के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ की गई। दूसरी ओर माता दुर्गा की रथयात्रा निकाली गई। पक्का घाट मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने पंखा चढ़ाया। इस दौरान विभिन्न मनमोहक झांकियां और प्रसिद्ध बैंड शामिल रहे। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। मनीष गर्ग, कन्हैया गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवम गुप्ता, रामगोपाल, दीपक, बलराम, रवि गुप्ता मौजूद रहे।
बड़ौत। दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन वैष्णो देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन भाजपा नेता सुधीर मान ने किया। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा, ज्योति प्रज्जवलन कर्ता नीरज शर्मा, प्रसाद वितरण अखिलेश मित्तल, स्वागताध्यक्ष अंकुर जैन, ध्वजारोहण कर्ता प्रशांत जैन, मूर्ति विराजमान कर्ता हिमांशु गुप्ता, पंखा ढुलावन रोहित मित्तल, पुरूस्कार वितरण नगीन चंद राजीव कुमार रहें। माता का भोग ग्रोवैल परिवार ने किया।
शोभायात्रा बड़ौत रेलवे स्टेशन स्थित माता वैष्णवी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में मेरठ, सोनीपत, दिल्ली, हापुड़, मीरापुर, सरधना के बैंड धार्मिक धुने बजाते चल रहें थे। गणेश मूर्ति, लक्ष्मी-सरस्वती, दुर्गा पहाड़ों पर, वैष्णो मां की पिंडी, शिव परिवार, महिसासुर वध, नौ देवी के रूप, काली का अखाड़ा आदि भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा को सफल बनाने में संजय गोयल, आकाश बंसल, रवि पालीवाल, विनोद गोयल, सतेंद्र गुप्ता, सौरव जैन, सोनू सैनी, अनुज गर्ग, विजय माहेश्वरी, महेशचंद, दीपक त्यागी, ऋतुराज शर्मा, बब्बल, सुबोध जिंदल, रघुनानंदन आदि का सहयोग रहा।