भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बागपत में खाप चौधरियों के सामाजिक फैसलों का समर्थन किया। उन्होंने गन्ना भुगतान में देरी को लेकर चीनी मिलों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने समाज में बढ़ती सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताई। उन्होंने खाप चौधरियों द्वारा लिए गए सामाजिक फैसलों का समर्थन करते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर नियंत्रण होना चाहिए। इसके साथ ही शॉर्ट कपड़े पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर आचरण में संयम बरतने की आवश्यकता बताई।