फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नरेश टिकैत बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार, चौधरी जयंत को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 06 Mar 2024 02:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : भाकियू नेता चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। वहीं, उन्होंने चौधरी जयंत को लेकर यह बड़ी बात कही।
विज्ञापन
बागपत में बोले चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा-रालोद गठबंधन अभी लोगों के गले नहीं उतर रहा है। चौधरी जयंत को लोगों की जनभावना का ध्यान रखना चाहिए था। केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एमएसपी पर केंद्र सरकार ने वादा नहीं निभाया है।

विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी में कांग्रेस के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष चौधरी रामकुमार के भतीजे की शोकसभा में शामिल होने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नरेश  टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार झूठी सरकार है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में हुए समझौते के दौरान केंद्र सरकार ने एमएसपी को गारंटी कानून बनाने का आश्वासन दिया था। उनका यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया। किसानों के साथ सरकार ने वादा खिलाफी की है।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत के जरिए समस्या का हल करना चाहिए। इसमें केंद्र सरकार को आगे जाकर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें