फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी नंदनी का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्नाटक में हुई थी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। हबीबपुर नंगला गांव की नंदनी यादव ने कर्नाटक में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। तुमकुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नंदनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नंदनी यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव में पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नंदनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच सतेंद्र यादव ने बताया कि नंदनी ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि नंदनी एक मेहनती खिलाड़ी हैं और भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतेंगी। इस दौरान रणसिंह प्रधान, सौदान सिंह, जीतराम, राजपाल, महेश, जीत सिंह और सुंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें