-टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूपी बोर्ड के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता व ईश्वर दयाल अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की तनु ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय व सृष्टि दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में मान्या ने प्रथम, डिंपी ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान, उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि मेधावियों को अपना लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए ताकि उन्हें सफलता मिल सके। इस दौरान प्रधानाचार्य गायत्री वर्मा, दीपक कुमार, डॉ. रामलाल, सुमन लता, कुसुम सरोज, डॉ. प्रतिभा सिंह, पूनम आदि मौजूद रहे।