फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथला के युवक की दिल्ली सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नैथला निवासी एक युवक की दिल्ली रोड हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना का शिकार हुआ युवक परिवार में इकलौता बेटा था। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंकुश पुत्र मांगेराम दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रविवार शाम बाइक पर जा रहा था। तभी आगे चल रहे पानी के टैंकर का पाइप अचानक निकल गया और उसकी चपेट में आने से अंकुश की बाइक फिसल गई। पीछे आ रहे वाहन ने बाइक सवार अंकुश को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। अंकुश तीन बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें