दोघट। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बुधवार को नायब तहसीलदार बड़ौत ने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक विद्यालय बंद मिला।
नायब तहसीलदार बड़ौत धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के स्वामी कल्याण देव जनता वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकरी, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में फर्नीचर, बिजली, पानी व्यवस्थाओं का सत्यापन किया । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नये परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों की सूची बनाई जा रही है। निरीक्षण में स्वामी कल्याण देव जनता वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंद मिला, इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है। निरीक्षण में सिंचाई विभाग सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार रहे। संवाद