फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई से लौटाए गए हरियाणा और पंजाब के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रास्ते होकर दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे किसान
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों के किसानों को नहीं गुजरने दिया जाएगा
बागपत। जिले के विभिन्न मार्गों से होकर यूपी गेट के धरने और दिल्ली में प्रवेश की कोशिश कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और सोनीपत-बागपत हाईवे पर निवाड़ा से किसानों के जत्थे वापस किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसानों के निवाड़ा और ईस्टर्न पेरिफेरल से होते हुए दिल्ली जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी अभिषेक सिंह ने दोनों जगह पुलिस तैनात कर दी। दोपहर के समय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुंडली की ओर से निजी वाहनों में सवार होकर किसानों का काफिला पहुंचा। बागपत कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया हरियाणा और पंजाब के किसानों की चार गाड़ियों वापस भेजी गई है। किसानों का कहना था कि वह दिल्ली जा रहे हैं। किसानों को समझाकर वापस भेज दिया गया। निवाड़ा चेकपोस्ट पर भी पुलिस ने दो कारों में सवार होकर आए किसानों को वापस भेजा। दूसरी तरफ एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले के बॉर्डर पर पुलिस तैनात है। जिले की सीमा से होकर अन्य राज्यों के किसानों को नहीं जाने दिया जाएगा। स्थानीय किसानों से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें