फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मुस्लिम व दलितों का हो रहा शोषण : शमसुद्दीन

Sat, 15 Feb 2025 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में शनिवार को एक दिवसीय बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा में मुस्लिम और दलितों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रटौल कस्बे में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जात-पात की राजनीति कर रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा में दलितों व मुस्लिमों का शोषण किया जा रहा है, जबकि बसपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान किया और किसी पर कोई अत्याचार नहीं किया गया। पार्टी ने हमेशा प्रदेश का विकास कराने पर ध्यान दिया है।
कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने व बसपा की नीतियों का प्रसार प्रचार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निजामुद्दीन ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, चौधरी रजाहसन, डॉ कमल सिंह राज, हाजी फिरोज खान, जितेंद्र, रियासत, चौधरी उस्मान, हाजी युनूस, अशोक, बबलू कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें