फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महाकुंभ में गए एडीएम तो निर्वाण महोत्सव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच अटकी

Sat, 15 Feb 2025 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निर्वाण महोत्सव हादसे को हुए 18 दिन बीत चुके हैं। मगर, जिस मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में आनी थी, वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। पहले अधिकारी उसको लटकाते रहे तो अब एडीएम महाकुंभ ड्यूटी में चले गए और जांच रिपोर्ट अटक गई है। इस तरह से मामले को लंबा खींचा जा रहा है।
विज्ञापन

दिगंबर जैन काॅलेज के मैदान में मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने के लिए बांस और बल्लियों से बनाया गया 65 फीट ऊंचा व 117 फीट लंबा मचान 28 जनवरी की सुबह टूट गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक का लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर एक साथ सैंकड़ों श्रद्धालु चढ़ गए थे। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 70 श्रद्धालुओं से ज्यादा घायल हो गए थे।
डीएम स्मिता लाल ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई थी। इसके लिए बनाई गई समिति में एडीएम सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, लोनिवि के एक्सईएन, अग्निशमन विभाग समेत अन्य अधिकारी शामिल किए गए। इसमें एडीएम सुभाष सिंह व एएसपी एनपी सिंह ने पहले आयोजकों व हादसे के पीड़ितों के बयान लिए। इसके बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं बन सकी, जबकि मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

अब एडीएम सुभाष सिंह की ड्यूटी महाकुंभ में लग गई है और जांच भी लटक गई है। ऐसे में हादसे के पीड़ितों को पहले ही मदद नहीं मिल रही है तो अब न्याय के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। डीएम अस्मिता लाल के अनुसार महाकुंभ ड्यूटी में एडीएम के जाने के कारण अभी रिपोर्ट नहीं बन सकी। उनके जल्द आते ही वह रिपोर्ट तैयार करेंगे।
बल्लियां ठीक नहीं लगी मिली
इसकी शुरूआती जांच में सामने आया था कि वहां बल्लियां ठीक से नहीं लगाने के कारण वह गिर गईं और हादसा हो गया। वहां कुछ बल्लियां गीली मिट्टी में लगा दी गई तो कुछ ड्रम में मिट्टी भरकर उसमें खड़ी कर दी गईं। इस तरह से वहां लापरवाही की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें