फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला गन्ना समिति के पूर्व उपसभापति व पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या

विज्ञापन
बागपत मर्डर ::: कान्हड़ गांव में सहदेव की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- कान्हड़ गांव में घर में चारपाई पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

- पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने कई दिन पहले कहासुनी होने के कारण की हत्या
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कई से पूछताछ की, हत्यारोपी की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में दौराला गन्ना समिति के उपसभापति रहे पूर्व प्रधान राज सिंह के बेटे सहदेव सिंह की शनिवार रात घर में धारदार हथियार से हमला करके और गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। एएसपी मनीष मिश्र के मुताबिक हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले सहदेव के दोस्त पर लगा है। साथ बैठकर खाने-पीने के दौरान कहासुनी होने पर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कान्हड़ गांव के पूर्व प्रधान राजसिंह दौराला गन्ना समिति के उपसभापति भी रहे है। उनका बेटा सहदेव सिंह (44) शनिवार की शाम घर पर अकेला था। उसकी पत्नी बबीता मायके गई हुई थी। शनिवार की शाम को भतीजा राहुल उसे खाना देकर अपने घर चला गया। भाई रामकुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उसने सहदेव के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। उसने पड़ोसी को फोन कर सहदेव के घर जाकर देखने के लिए कहा तो उसका शव अंदर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी और चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। एएसपी मनीष कुमार, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, दोघट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सहदेव के भाई रामकुमार ने पड़ोस में रहने वाले सहदेव के दोस्त रूपक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्या का कारण बताया गया है कि दोनों साथ बैठकर खाते-पीते थे। करीब पांच दिन पहले दोनों के साथ विवाद हो गया था। इस कारण ही सहदेव की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सहदेव के नहीं कोई औलाद, पत्नी के साथ रहता था अलग
भाई रामकुमार ने बताया कि सहदेव के कोई औलाद नहीं है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सहदेव की हत्या का पता चलने पर पत्नी भी घर पहुंची। उसका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें