हाथरस की घटना पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन से पहले पुलिस और एलआईयू विभाग को जांच कर लेनी चाहिए और अगर व्यवस्था और स्पेस पूरा नहीं मिलता तो इतने बड़े आयोजन की परमिशन नहीं मिलनी चाहिए।
हादसे पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को भी चाहिए कि इतनी भीड़ वाले कार्यक्रम में जाने से बचा जाए। साथ ही राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान को लेकर भी उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी।
कहा तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया राहुल गांधी का बयान
उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में जो बोला वह सही बोला ।केवल बीजेपी वालों को ही उनके बयान से दिक्कत हो रही है। क्या केवल कमल के फूल वाले ही सिर्फ हिंदू हैं?