बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बाघू गांव के अंकुर नैन के हत्यारोपी मन्नू को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी।
संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का बदला लेने के लिए जेल गए हत्यारोपी रामबीर उर्फ भूरा के भाई अंकुर नैन की चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे हत्या कर दी गई थी। इसमें कार सवार हत्यारोपियों ने पहली अंकुर की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई मोनू नैन ने कोतवाली में गांव के ही आनंद, विनय उर्फ बिच्छू, अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जबकि मन्नु, सुरेंद्र समेत तीन के नाम और सामने आए थे। बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए 25 हजार रुपये का इनामी मन्नू से मिलने के लिए परिवार वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने मन्नू को खाना भी खिलाया और रुपये भी दिए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।