फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल की बरामदगी के लिए खंगाला जेल का गटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल की बरामदगी के लिए खंगाला जेल का गटर
विज्ञापन

खेकड़ा। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच को लेकर सीबीआई की टीम ने जिला जेल में पहुंचकर नगर पालिका कर्मियों को बुलाया और हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने को जेल के गटर की सफाई कराई। गटर से पिस्टल बरामद नहीं हो सकी, लेकिन एक टूटा हुआ मोबाइल जरूर मिला है। इसके बाद टीम लौट गई।
क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की 9 जुलाई 2018 की सुबह करीब छह बजे गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से जिला जेल पूरे देश में चर्चित हो गई थी। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के डॉन सुनील राठी पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। साथ ही सीबीबाई जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद हत्याकांड की जांच सीबीबाई को सौंप दी गई। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई टीम द्वारा जांच की जा रही है। अनेक बार सीबीआई की टीम जिला जेल में पहुंचकर जिला जेल के अधिकारियों, बंदी रक्षकों और बंदियों से पूछताछ कर चुकी है। कई बार हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने को लेकर जिला जेल के गटर की सफाई कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सीबीआई की टीम फिर जिला जेल पहुंची। इससे जेल प्रशासन एवं बंदियों में हड़कंप मच गया। टीम ने पिस्टल बरामद करने के लिए खेकड़ा से नगर पालिका के सफाई कर्मियों को बुलवाकर घंटों गटर की सफाई कराई। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी गटर से पिस्टल बरामद नहीं हो सकी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीआई की टीम ने पिस्टल बरामद कराने को लेकर जेल के गटर की नगर पालिका कर्मियों से सफाई कराई है। लेकिन टूटे हुए एक मोबाइल के अलावा कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें