फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका का विशेष सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने वार्डों में की साफ सफाई
विज्ञापन

16 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर स्थित वार्डों में नगर पालिका का विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया। शनिवार को सफाई कर्मियों ने वार्डों में पहुंचकर साफ सफाई की। यह अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में 25 वार्ड है। सभी वार्डों में शनिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने सफाई अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। सफाई नायक अमरीश कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने नगर के वार्डों में पहुंचकर साफ सफाई की। ईओ ने बताया कि अभियान 16 अक्तूबर तक निरंतर चलाया जाएगा। 17 अक्टूबर से नवरात्र के साथ त्यौहारों के समूह दशहरा, धनतेरस, होई, करवाचौथ, दीवाली, भैयादूज, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजा आदि त्योहार शुरू हो जाएंगे। त्योहारों को लेकर नगर में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें