बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में मन्नान के साथ मारपीट कर दी गई। देर शाम कोतवाली से शिकायत वापस नहीं लेने पर दोबारा झगड़ा हो गया। इसमें पथराव में मन्नान और आस मोहम्मद घायल हो गए। पथराव में एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शहजाद ने बताया कि उसका भाई मन्नान कपड़े की फेरी लगाता है। उसके साथ कपड़े बेचने वाले पड़ोस के युवक ने 70 हजार रुपये उधार ले लिए थे। रुपयों का तकादा करने पर शुक्रवार दोपहर मन्नान की पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम कोतवाली से शिकायत वापस नहीं लेने पर मन्नान को दोबारा पीटने लगे। परिवार के लोग वहां बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। इसमें मन्नान और आस मोहम्मद का सीएचसी में उपचार कराया। जहां से मन्नान को मेरठ रेफर कर दिया गया।