फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder Baghpat: गांगनौली तिहरे हत्याकांड के बाद मस्जिद के मुफ्ती ने छोड़ा गांव, परिजनों संग किया पलायन

Mon, 13 Oct 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

गांगनौली तिहरे हत्याकांड के बाद मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम ने परिजनों संग गांव छोड़ दिया। राजनीतिक नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस बल मस्जिद से हटा लिया गया।

विज्ञापन
गांगनौली तिहरा हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघटन थानाक्षेत्र में गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद अब गांव में हालात बदल गए हैं। मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम ने रविवार देर रात अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ गांव छोड़ दिया। सोमवार को उन्होंने अपने निजी सामान, धार्मिक ग्रंथों और कैमरे आदि को समेटकर अपने पैतृक गांव के लिए रुख किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: 15 मिनट में तीन कत्ल... पहले मां फिर सो रही बेटियों को मार डाला; छह घंटे में खुलासा

मस्जिद के बाहर हंगामे के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव छोड़ने से पहले उन्होंने कुछ नजदीकी लोगों से कहा कि अब यहां रहना मुश्किल है, माहौल भारी हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से ही मुफ्ती इब्राहिम के घर पर सन्नाटा था और मस्जिद में नमाजियों की संख्या भी घट गई थी।

 

गांगनौली तिहरा हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बसंत तोमर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष राम हरि पंवार, पूर्व पीसीसी सदस्य देवेंद्र चौहान समेत कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता गांगनौली पहुंचे। सभी ने पीड़ित मौलाना से मुलाकात कर दुख साझा किया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

गांगनौली तिहरा हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने नेताओं को बताया कि घटना के बाद से गांव में भय और असहजता का माहौल है। हालांकि पुलिस ने लगातार गश्त बढ़ाई थी और सुरक्षात्मक इंतजाम भी किए थे, लेकिन अब पुलिस बल को मस्जिद से हटा लिया गया है।

गांगनौली तिहरा हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद में हुई इस वारदात ने गांव की शांति और विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। कई परिवार अब तक घटना की चर्चा से उबर नहीं पाए हैं। हालांकि धीरे-धीरे माहौल सामान्य हो रहा है, लेकिन लोगों के चेहरों पर अब भी चिंता और असुरक्षा की झलक दिखती है।

 
विज्ञापन

गांगनौली तिहरा हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गांगनौली की बड़ी मस्जिद में मौलाना इब्राहिम के परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी और कई पहलुओं पर पूछताछ चल रही है। अब मुफ्ती इब्राहिम का गांव छोड़ना इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें